उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों की लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा “पहाड़ी स्वाभिमान सेना”

  • राज्य आंदोलनकारियों की लड़ाई को कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा पहाड़ी स्वाभिमान सेना

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, चिन्हीकरण और पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर संयुक्त आंदोलनकारी मंच ने 10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम तय किया है। इसका समर्थन करते हुए पहाड़ी स्वाभिमान सेना ने शहीद स्थल पर पहुँचकर धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी इस लड़ाई को पहाड़ी सेना का हरेक सिपाही कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग की बदलेगी सूरत, डामरीकरण के लिए 1.09 करोड़ रुपये मंजूर

सेना के संरक्षक आशुतोष नेगी, संचालन समिति के सदस्य मोहित डिमरी, पंकज पोखरियाल, रवि भट्ट, लुशुन टोडरिया, आशीष नेगी, पंकज उनियाल ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य निर्माण के लिए अपना जीवन खपा दिया, आज उन्हें अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। हरेक राज्य आंदोलनकारी हमारा गौरव है।

यह भी पढ़ें 👉  AISNA उत्तराखंड इकाई का गठन, शमशेर सिंह बिष्ट बने प्रदेश अध्यक्ष, शशि शर्मा उपाध्यक्ष

उनकी लड़ाई लड़ना हम सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने आम जनता से 10 जुलाई के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top