उत्तराखंड

बड़ी खबर : पहाड़ में सूर्य अस्त, डॉक्टर हुआ मस्त, मरीज हुए पस्त, देखें वीडियो

पहाड़ में सूर्य अस्त डॉक्टर हुआ मस्त ,मरीज हुए पस्त

रिपोर्टर, भगवान सिंह, सतपुली

उत्तराखंड में जहां अस्पतालों में डॉक्टरों को भगवान के रूप में जाने जाते हैं, वहीं आज के इस माहौल में डॉक्टरों के इस बर्ताव से लोगों में इनके प्रति कुर्ता भी नजर सामने आ रही है।

वहीं ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल का है, जहां पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली के एक सरकारी अस्पताल में नशे की धुत में डॉक्टर की दादागिरी देखने को मिली, जहां उसने नशे की धुत में कैबिनेट मंत्री को भी नही छोड़ा। वहीं उसके बाद उसने जबरदस्ती मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

बता दें कि राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में रविवार रात 108 की मदद से मरीज अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में दिखे, यही नहीं नशे की हालत में उनके द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ बदतमीजी भी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

यही नहीं 108 कर्मचारी के साथ भी बदतमीजी की और मरीज को बिना जांच के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

नशे की हालत में डॉक्टर शिवकुमार इतने चूर थे कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी नही छोड़ा। वहीं इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने जांच के उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top