उत्तराखंड

देहरादून की सड़कों पर गड्ढों का खतरा, हादसों को दे रहे न्योता

रिपोर्ट /सोनू उनियाल 

देहरादून। देहरादून की सड़कों पर बढ़ते गड्ढों ने आमजन की जान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को भी गंभीर चुनौती दे दी है। विशेषकर शिमला बाई पास रोड पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मौत का निमंत्रण बन गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक गड्ढों में फंस जाने या वाहन का संतुलन खो जाने की घटनाएं रोजाना हो रही हैं। सुरेश और राहुल नामक राहगीरों ने बताया, “शिमला बाई पास पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिन्हें देखकर ही वाहन चालक सावधान हो जाते हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इन गड्ढों को भरने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। यह सड़क हादसों के लिए सीधा आमंत्रण है।”

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पहले ही संबंधित विभाग को गड्डे-मुक्त सड़क बनाने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके, राजधानी की प्रमुख सड़कों पर गड्ढों का अंबार लगा हुआ है। यह न केवल आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है, बल्कि वाहन दुर्घटनाओं की आशंका को भी बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

बारिश के मौसम में इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है कि वाहन चालकों को इन सड़कों पर अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते देहरादून की सड़कों पर गड्ढे सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा बन चुके हैं। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी बड़े हादसे की खबर अनचाही नहीं होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top