उत्तराखंड

Video : धर्म नगरी (हरिद्वार) में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में चोरी, पांच आरोपी फरार, एक को दबोचा

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज दिनदहाड़े रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान में डकैती डालने का मामला सामने आया।

देखें वीडियो : 

जानकारी के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब शिवालिक नगर के मुख्य बाजार में स्थित अमन ज्वैलर्स की दुकान के बाहर दो मोटरसाइकिल पर युवक आए, और इनमें से तीन युवक तो तेजी से दुकान के भीतर घुस गए और अपने हथियार के बल पर दुकानदार से सोना चांदी निकालने को कहने लगे, जबकि तीन बदमाश दुकान के बाहर ही खड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

दुकानदार ने जब जेवरात देने से मना किया तो बदमाशों ने कट्टे से दुकानदार के सिर पर जोरदार वार किया। इसी दौरान एक डकैत ने काउंटर में रखे कुछ जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

लेकिन जब दुकानदार ने हिम्मत दिखाकर उनका विरोध किया तो पांच डकैत तो मौके से ही फरार हो गए लेकिन एक डकैत वहीं फस गया, जिसे लोगों ने वहीं दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

इसी दौरान दुकानदार में बैठे अन्य लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसके हाथ पैर बांधकर दुकान के बाहर फेंक दिया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही रानीपुर कोतवाली भी मौके पर पहुंची और बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top