उत्तराखंड

देहरादून में एलपीजी की किल्लत नहीं

  • देहरादून में एलपीजी की किल्लत नहीं
  • होटल-ढाबों में घरेलू सिलेंडर मिलने पर पूर्ति विभाग की छापेमारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में रसोई गैस (एलपीजी) की कोई कमी नहीं होगी। जिला पूर्ति विभाग के अनुसार शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि रसोई गैस की आपूर्ति लगातार जारी है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद ओटीपी नंबर आने पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुकिंग के लगभग 25 दिनों के भीतर लोगों को गैस सिलेंडर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अस्पतालों और स्कूल छात्रावासों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं होटल और ढाबों में कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ की ‘रूप छड़’ विवाद में नया मोड़

बुधवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई होटल और ढाबों में छापेमारी की। जांच के दौरान कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर ऐसे सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार प्रशासन ने खोह नदी में पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली की सीज

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top