उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले नौगांव में नई पार्किंग तैयार, जाम से मिलेगी राहत 

  • चारधाम यात्रा से पहले नौगांव में नई पार्किंग तैयार, जाम से मिलेगी राहत 

उत्तरकाशी। नगर पंचायत नौगांव में शिव मंदिर के समीप करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रही सरफेस वाहन पार्किंग लगभग तैयार हो चुकी है। इस पार्किंग का लाभ इस वर्ष चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्सी चालक की बेटी गीतिका पंत बनी प्रदेश टॉपर, 98% अंकों के साथ रचा इतिहास

मुख्य बाजार से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित इस पार्किंग में करीब 60 से 70 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) बड़कोट चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पार्किंग को नगर पंचायत को हैंडओवर करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी

पार्किंग तैयार होने से नौगांव में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक पार्किंग सुविधा न होने के कारण यात्रा सीजन में बाजार क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे व्यापारियों और यात्रियों दोनों को परेशानी होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  सुशीला ने इंटर में उत्तराखंड किया टॉप, हासिल किये 98% अंक

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत ने बताया कि पार्किंग हैंडओवर होने के बाद नगर पंचायत द्वारा निविदा प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर इसका संचालन किया जाएगा, जिससे नगर पंचायत की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top