उत्तराखंड

डोईवाला : केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध दिल्ली में होगी महारैली

  • डोईवाला : केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध दिल्ली में होगी महारैली

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। केंद्र सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली व सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर डोईवाला गन्ना सोसायटी सभागार में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई।

गत वर्ष देश भर में चले किसान आंदोलन के फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने तीन काले कानून तो वापस लिए परन्तु एमएसपी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार कोई ठोस फैसला नही किया, जबकि आंदोलन समाप्ति के समय सरकार ने एमएसपी पर कमेटी गठित कर ठोस निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

बैठक में इन तमाम समस्याओं पर किसान और मजदूर को जागृत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा देश भर में जत्थे निकाल कर लोगो को जागृत करते हुए 05 अप्रैल को दिल्ली में एक महारैली करने का फैसला लिया।

जिसकी तैयारी के लिए प्रदेश में भी जगह जगह जत्थे निकाले जा रहे हैं ताकि किसानों को उनकी समस्याओं पर लड़ने के लिए एकजुट किया जा सके। शुक्रवार को डोईवाला में किसान सभा का एक जत्था पहुंचा, जहां जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार किसान और मजदूरों की बात न करके कारपोरेट घरानों को खुश करने पर लगी है जबकि देश में खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं व डीजल के बेहताशा बढ़ते दामों से किसान कर्रा रहा है। बताया की 5 अप्रैल 2023 को देश भर के लाखों किसान दिल्ली कूच करेंगे।

किसान सभा के प्रदेश महामंत्री गंगाधर नोटियाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य 31 मार्च 2023 तक सदस्यता अभियान पूरा करने का है जिसमे किसान सभा के लोग हर गांव में किसान सभा, हर किसान, किसान सभा के नारे के साथ प्रत्येक किसान को किसान सभा से जोड़ने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

बैठक को किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, मण्डल सचिव याक़ूब अली, ज़ाहिद अंजुम, अनूप पाल, सरजीत सिंह, आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान पूरण सिंह, किशन सिंह, इलियास अली, मुहम्मद अकरम, थॉमस मैसी, मुहम्मद इकराम, जरनैल सिंह, आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top