26 अगस्त को कांग्रेस का राजभवन कूच, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस 26 अगस्त को राजभवन कूच करेगी। पार्टी का कहना है कि जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की विफलता के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस दिन सुबह 10:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से कार्यकर्ता रैली के रूप में राजभवन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार चुप है। जनता की परेशानियां बढ़ रही हैं, लेकिन राहत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
राजभवन कूच के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेंगे। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का हिस्सा है।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें