उत्तराखंड

बारिश का कहर : उत्तरकाशी में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही। बारिश में बह गए 24 लाख, देखें वीडियो

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक जगह-जगह पर भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की खतरनाक तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र का है, जहां कुमोला रोड में रात लगभग 2:00 बजे दो ज्वैलरी की दुकानें सहित आठ दुकानें बह गई। तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी साथ में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

देखें वीडियो :-

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के पुरोला नगर पंचायत में देर शाम भारी बारिश ने कहर बरसाया हुआ है, तो वहीं कुमोला रोड में रात लगभग 2:00 बजे हुई बारिश से दो ज्वैलरी की दुकानें सहित आठ दुकानें तेज बहाव में बह गई, तो पास में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम भी तेज बहाव में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

वहीं पीएनबी के शाखा प्रबंधक चंचल जोशी ने बताया की बुधवार शाम को ही एटीएम में 24 लाख रुपये डाले गए थे। जिसके बाद ये घटना हो गई। वहीं उत्तरकाशी में बारिश से हुए नुकसान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

तो वहीं दूसरी तरफ टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर स्वांला के पास भी बुधवार शाम छह बजे मलबा आने और पत्थर लुढ़कने से आवाजाही बाधित हो गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top