उत्तराखंड

12 घंटे में मर्सिडीज़ चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  • 12 घंटे में मर्सिडीज़ चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

नीरज पाल

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र से चोरी हुई मर्सिडीज़ कार को दून पुलिस ने महज 12 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को लाडपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक नेमि रोड, कारमन स्कूल के पास रहने वाले मानव जोहर ने गुरुवार सुबह तहरीर दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ी मर्सिडीज़ कार (नंबर DL 7C S 2101) चोरी हो गई है। शिकायत पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को सुराग लगाने में लगाया गया।

टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मैन्युअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दबिश देकर मोनू (25) और अमन (25), दोनों निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर को चोरी की गई मर्सिडीज़ के साथ पकड़ लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के इंतजाम के लिए चोरी की वारदात की। वे तड़के नेमि रोड स्थित एक घर में चोरी की नीयत से घुसे थे। वहां गार्ड को सोता देख उसके पास रखी कार की चाबी उठाई और मर्सिडीज़ लेकर फरार हो गए। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी की नंबर प्लेट अखबार से ढक दी थी। बरामद कार की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

इस टीम में आराघर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सतवीर भंडारी, कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल आदित्य राठी आदि शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top