उत्तराखंड

दु:खद : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत, जबकि 4 मजदूर घायल

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

जनपद रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ नरकोटा के बीच निर्माणाधीन पुल टूटने से आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कई मजदूर मलबे में दब गए।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी, जिसकी सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पोस्ट रतूड़ा व पोस्ट अगस्त्यमुनि से तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

उक्त घटनास्थल पर निर्माणाधीन पुल के एक किनारे के सरिये एक तरफ झुक जाने के कारण 08 मजदूर उसमें दब गए थे। जिन्हें एसडीआरएफ रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। और 06 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया जिसमें से 04 घायलों को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

वहीं इस घटना में मृत 2 मजदूरों के शव सरियों के बीच में फंसे हुए थे, जिन्हें SDRF टीम द्वारा कटर की सहायता से सरियों को काटकर दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

घायलों का पहचान 

1. रामू निवासी गूजरपुर, यूपी

2. रघुवीर निवासी फ़ैजानपुर, यूपी

3. अनिल, निवासी फ़ैजानपुर, यूपी

4. भूरा, निवासी बिहार

मृतकों के पहचान 

1. कन्हैया, उम्र (20) वर्ष, निवासी फरुखाबाद, यूपी

2. पंकज, उम्र (22) वर्ष, निवासी गूजरपुर, यूपी

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top