उत्तराखंड

Video : दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक गंगा नदी में डूबे। SDRF ने चलाया सर्च अभियान

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड 

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक शिवपुरी गंगा नदी में डूब गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक सर्च अभियान चलाकर लापता युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को रोक दिया गया था।

देखें वीडियो:-

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एसडीआरएफ टीम को एक सूचना मिली, कि ITBP कैंप शिवपुरी के पास दो युवक नहाते समय डूब गए। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से HCUT कुलबीर सिंह मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

वहीं मौके पर पहुंची एसडीआरएफ को पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। जिसके बाद वह शिवपुरी के पास स्नान के दौरान नदी का पानी गहरा होने से वे गंगा नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से युवकों की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में लापता युवकों का कोई सुराग नही मिल पाया। जिसके बाद अंधेरे बढ़ने पर सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। वहीं एसडीआरएफ कल पुनः दोबारा सर्चिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

लापता लड़को का विवरण :-

1. दीपक वर्मा पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।

2. सचिन उम्र 23 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top