उत्तराखंड

हादसा : यहां स्कूल बस को मौत के कुएं तक ले गया चालक, और फिर क्या बहा ले गई तेज बहाव, और अटक गई ड्राइवर व कंडक्टर की सांसे

Advertisements

चंपावत/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में जहां भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ लोग बाहर आने को मजबूर हो गए हैं, जिससे वे दिन पर दिन हादसे का शिकार तेजी से होते जा रहे हैं। ‌

वहीं ताजा मामला टनकपुर पूर्णागिरि रोड का है, जहां एक स्कूल बस किरोडा बरसाती नाले में पलट गई। गनीमत रही कि बस में बच्चे सवार नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

हादसे के दौरान बस में ड्राइवर समेत 2 लोग सवार थे और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

देखें वीडियो :-

मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर के उफनती किरोडा बरसाती नाले में मंगलवार सुबह स्कूल बस पलट गई। इस हादसे के दौरान बस में केवल चालक व हेल्पर मौजूद थे। वहीं बस बच्चों को लेने के लिए टनकपुर पूर्णागिरि रोड जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

तभी हादसे का शिकार हो गई, वहीं इस हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों के किसी तरह बस में फंसे चालक और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से बस को नाले से बाहर निकाला। लोगों का कहना है, कि बारिश के दौरान किरोडा नाला उफान पर आ जाता है। राज्य गठन के बाद से ग्रामीण नाले के ऊपर पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top