उत्तराखंड

आफत बन कर बरसे बदरा, बुल्लावाला में बाढ़ जैसे हालात

  • आफत बन कर बरसे बदरा, बुल्लावाला में बाढ़ जैसे हालात
  • बाढ़ की वजह से कई घरों को हुवा भारी नुकशान

डोईवाला– उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर जन जीवन को प्रभावित कर रही है। जहां कल देहरादून में बादल फटने से जाखन नदी व सोंग नदी ने डोईवाला के कई इलाकों में तबाही मचाई ओर कई घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया, तो वहीं आज डोईवाला के बुल्लावाला गांव में भी देर रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

बता दें कि बुल्लावाला गांव राजाजी नेशनल पार्क से सटा है। ओर जंगलों में भारी बारिश होने से इस गांव में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। देर रात हुई भारी बारिश की वजह से बुल्लावाला गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। ओर लोग रात भर दहशत में रहे। बाढ़ की वजह से हालात इतने खराब हो गए, कि कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, तो कई लोगों को घरों की छतों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

बाढ़ की वजह से कृषि भूमि को तो बड़ा नुकसान हुवा ही है, साथ ही लोगों के घरों में भी पानी घुसने के साथ घरों की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। ओर इन घरों में कई फिट मलवा भर गया। जिस मलवे को घण्टों मशक्कत के बाद घरों से मलवा बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ग्रामीणों की माने तो पार्क प्रशासन को आमजन की कोई फ़िक्र नही है, जबकि पार्क प्रशासन इस पानी को रोकने के उपाय कर सकता है। ओर जंगल में बड़ा नाला बनाकर इस पानी को सुसवा नदी में छोड़ा जा सकता है।

वहीं ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन, वार्ड सदस्य पदम सिंह, कुशुम शर्मा, एवं ग्रामीण अशोक कुमार, रणजोध सिंह, हर्ष, अजय कुमार, जावेद हुसैन ने प्रशासन से अपील करी कि, पानी की रोकथाम के लिये स्थायी समाधान किया जाये, ताकि आने वाले समय मे गांव को बाढ़ जैसे हालात से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुवे तहशील प्रशासन से क्षेत्रीय लेखपाल कृपाल सिंह राठौर ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों के हुवे नुकसान का उचित मुआवजा दिये जाने का आश्वासन दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top