देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी ने आज अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल कर दी है।
वही भाजपा की इस सूची में पार्टी ने अपने दस सिटिंग विधायकों के टिकट काटकर इन सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है।
हालांकि क्षेत्रवासियों का मानना है कि गंगोलीहाट से विधायक मीना गंगोला व कपकोट से बलवंत भौर्याल जैसे जिताऊ उम्मीदवारों की अनदेखी कर पार्टी संगठन बड़ी चूक कर गया।
देखें इन विधायकों के कटे टिकट
1. थराली से मुन्नी देवी के स्थान पर भूपाल राम टम्टा।
2. कर्णप्रयाग से सुरेंद्र नेगी की जगह अनिल नौटियाल।
3. खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवररानी देवयानी।
4. यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी की रेनू बिष्ट।
5. पौड़ी से मुकेश कोली की जगह राजकुमार पोरी।
6. गंगोलीहाट से मीना गंगोला की जगह फकीर राम टम्टा।
7. काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा की जगह उनका पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा।
8. द्वाराहाट महेश नेगी की जगह अनिल शाही।
9. अल्मोड़ा से रघुनाथ चौहान की जगह कैलाश शर्मा।
10. कपकोट से बलवंत भौर्याल की जगह सुरेश गडिय़ा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें