उत्तराखंड

ब्रेकिंग (weather update) : उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, येलो अलर्ट जारी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश, और बर्फबारी के आसार है, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

वहीं आज इन जिलों में कड़ाके की सर्दी के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। वहीं इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

वहीं सरकार ने इन सभी जनपदों को सतर्क मोड पर रखा गया है, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए डीएम सोनिका ने अधिकारियों को भी अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top