उत्तराखंड

दु:खद : यहां सड़क हादसे में सहकारी समिति के अध्यक्ष संदीप त्यागी (Sandeep Tyagi) की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

देहरादून के विकासनगर से सड़क हादसे की दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां बुधवार देर रात हरबर्टपुर पावटा रोड पर क्लाउड वेडिंग प्वाइंट के पास पावटा की ओर से देहरादून जा रहे खनन सामग्री से भरे डंपर की कार से भीषण टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में सहकारी समिति के अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात हरबर्टपुर पांवटा रोड पर क्लाउड वेडिंग प्वाइंट के पास पांवटा की ओर से देहरादून जा रहे खनन सामग्री से भरे डंपर और कार की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

वहीं इस हादसे में हरबर्टपुर सहकारी समिति के अध्यक्ष संदीप त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा लेमन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उस पहले ही उनकी रास्ते में मौत हो चुकी थी।

चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हालांकि अब उनका गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

वहीं सहकारी समिति के अध्यक्ष संदीप त्यागी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top