उत्तराखंड

कार्रवाई : दून पुलिस का शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई। 213 गिरफ्तार, 55, 250 रुपये का जुर्माना

देहरादून पुलिस का बड़ा अभियान: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई

देहरादून: शहर से देहात तक, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। एसएसपी अजय सिंह, आईपीएस के निर्देश पर, दिनांक 03 सितंबर 2024 को देहरादून पुलिस द्वारा नगर और देहात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. रावत

इस अभियान के अंतर्गत, शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, और सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वाले 213 व्यक्तियों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन लोगों से 55250 रुपये संयोजन शुल्क भी वसूल किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने की घटनाओं पर नियंत्रण करना है। पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

चेकिंग अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई करते रहने का आश्वासन पुलिस द्वारा दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top