उत्तराखंड

ब्रेकिंग : बजट सत्र की तैयारियों में जुटी सरकार। इस दिन देंगे सभी मंत्री सवालों के जवाब। देखें आदेश

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

उत्तराखंड में विधानसभा के आगामी बजट सत्र को विधानसभा सचिवालय की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं, तो वहीं अब विधानसभा सत्र में सदन के भीतर मंत्रियों को भी प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिन तय कर दिया गया है।

उत्तराखंड विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीखों का भले ही ऐलान न हुआ हो। लेकिन विधानसभा सचिवालय की तरफ से सत्र की तैयारियों को मुकम्मल किया जाने लगा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड शासन की तरफ से मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सदन के भीतर प्रश्नों का जवाब देने के लिए दिनों को तय करने से जुड़ा पत्र सचिव विधानसभा को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

 

सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रेमचंद अग्रवाल सदन में विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देने के लिए अधिकृत किये गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

मंगलवार को सतपाल महाराज के विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब विभागीय मंत्री की तरफ से दिया जाएगा।

बुधवार का दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और चंदन राम दास के लिए तय किया गया है। इस दिन इन मंत्रियों के विभागों से जुड़े प्रश्नों को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गुरुवार को धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल के विभागों के प्रश्न सदन में लाए जाएंगे।

शुक्रवार का दिन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा के लिए तय किया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top