उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : दुल्हनी नदी पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

  • दुल्हनी नदी पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

उत्तराखंड में गजब हो रहा है, आपको बता दें एक और जहां सरकार जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए हर घर नल जैसी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी और एक गजब कारनामा सामने आया है, कि किस प्रकार आंख मूंदकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

सरकार सौंग की सहायक दुल्हनी नदी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रही है। जबकि इस नदी का पानी गंगा नदी में जाता है। गंगाजल की अपनी एक धार्मिक मान्यता भी है। क्षेत्र के अधिकांश लोग इस स्वच्छ जल पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें 👉  काफल फेस्टिवल 2026: देवभूमि की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं का भव्य संगम

हाईकोर्ट ने देहरादून में सींग की सहायक दुल्हनी नदी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

याचिकाकर्ता की तरफ से मामले की सुनवाई कर रहे अधिवक्ता अभिषेक बहुगुणा द्वारा सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए कुछ अहम पहलुओं को न्यायालय के समक्ष रखा और कहा सरकार सौंग की सहायक दुल्हनी नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना रही है। जबकि, इसका पानी गंगा नदी में जाता है, जिसमें हमेशा पानी रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इतना ही नहीं स्थानीय लोग एवं आस पास के जंगली जानवर इसका पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस नदी में पहले से ही दून वैली डिस्टलरी का गंदा पानी बहाया जा रहा है।

ऐसे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लगने से साफ पीने के पानी में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया उत्पन्न होने की संभावना है, जिससे डायरिया, हैजा समेत कई तरह की बीमारियां फैल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

क्षेत्र वासियों ने कई प्रत्यावेदन इसके बारे में प्रशासन को दिए।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा शहरी विकास और पेयजल निगम ने एक रिपोर्ट पेश कर कह दिया कि क्षेत्रवासियों ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दो दिन के ऐप पर पढ़ें पेश करने को कहा है। खंडपीठ ने अन्य पक्षकारों से भी 21 मार्च से पहले जवाब पेश करने को कहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top