उत्तराखंड

दुःखद : पौड़ी में भीषण सड़क हादसा! 5 की मौत, कई घायल। देखें वीडियो

पौड़ी: दहलचौरी में बस दुर्घटना, 5 लोगों की मौत, 18 घायल

पौड़ी। जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत दहलचौरी के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी ने SDRF को सूचना दी। इसके बाद श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देश पर पोस्ट श्रीनगर और सतपुली से SDRF की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

पौड़ी से दहलचौरी जा रही बस (GMO बस संख्या UK 12PB-0177) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में कुल 22 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे पौड़ी पुलिस और स्थानीय लोगों ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

SDRF टीम ने घटनास्थल पर गहन सर्चिंग की, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति के होने का कोई संकेत नहीं मिला। घायलों में से 8 को श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 9 घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

मृतकों की पहचान :- 

1. सुनीता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
2. प्रमिला पत्नी प्रकाश निवासी केसुंदर
3. प्रियांशु पुत्र प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
4. नागेंद्र निवासी केसुंदर
5. सुलोचना पत्नी नागेंद्र निवासी केसुंदर

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top