देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड शासन ने 24 आईएएस (IAS) और 22 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के ट्रांसफर (transfer) कर दिए गए हैं। इस संबंध में सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किया है।
स्थानांतरण आदेश में 24 आईएएस और 22 पीसीएस अधिकारियों के साथ ही चार सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल हुआ है।
1. सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाया गया सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की दी गई नई जिम्मेदारी।
2. सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव वित्त की मिली नई जिम्मेदारी।
3. सचिव डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव ग्राम में विकास की दी गई नई जिम्मेदार।
4. सचिव विनोद कुमार सुमन से सचिव (प्रभारी) शहरी विकास की जिम्मेदारी हटाई गई।
वहीं, डीआर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
रणवीर सिंह चौहान से एमडी राज्य औद्योगिक विकास निगम और अपर सचिव भाषा की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
युगल किशोर पंत को प्रबंध निदेशक तराई बीज विकास निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस सोनिका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।
ईवा आशीष श्रीवास्तव से जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें शासन में अपर सचिव पेयजल मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस नितिन भदौरिया से अपर सचिव पशुपालन मत्स्य और दूर की जिम्मेदारी वापस लेते हुए अपर सचिव पेयजल और पंचायती राज मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, आईएएस स्वाति भदौरिया को अपर सचिव भाषा सचिव हिंदी अकादमी की जिम्मेदारी देते हुए उनसे प्रबंध निदेशक जीएमवीएन की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
आईएएस विनीत कुमार को बागेश्वर के जिलाधिकारी पद से हटाते हुए उन्हें शासन में अपर सचिव लोक निर्माण और वन की जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि, आईएस रीना जोशी को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।
देखें सूची :-
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें