उत्तराखंड

बड़ी खबर : अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन ट्रैक्टर- ट्राली समेत डंपर पकड़े, किए सीज

लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में पकड़े वाहन किया सीज।

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591श

लक्सर। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के लिए जाने की सूचना पर छापा मारकर तीन ट्रैक्टर ट्राली व डंपर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

गौरतलब है कि पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके चलते पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को जानकारी मिली कि क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है।

इस पर उन्होंने टीम के साथ ही क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन से लगे तीन ट्रैक्टर ट्राली व डंपर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ अवैध खनन में कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी टीम ने भोगपुर में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News : ओवरटेकिंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत

लेकिन कोई भी अवैध खनन का मामला नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा लगातार छापा कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अलावा दरोगा अरविंद रतूड़ी, प्रवीण बिष्ट, पुलिसकर्मी शमशेर व गंगा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top