देश

दु:खद : यहां सीएम आवास पर तैनात PSC जवान की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दु:खद : यहां सीएम आवास पर तैनात PSC जवान की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रमाबाई स्थल में बने पीएसी कैंप में सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं वाहन में जवान का खून से लथपथ शव देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

बता दें कि रमाबाई स्थल में बने पीएसी कैंप में शुक्रवार शाम पीएससी जवान विपिन कुमार (25) की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं अलीगढ़ के थाना खैर के अंडला स्थित तेहरा निवासी विपिन कुमार 2021 बैच का पीएसी सिपाही था।

पीएसी की 12वीं बटालियन में विपिन की तैनाती थी, और वे रमाबाई स्थल पर बने पीएसी कैंप में रहता था। वहीं बीते करीब 1 माह से विपिन की ड्यूटी सीएम आवास पर चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इंस्पेक्टर आशियाना अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह विपिन ड्यूटी पर गया था। शाम छह बजे ड्यूटी के बाद सरकारी वाहन से वह कैंप पहुंचा था। जिसके कुछ ही देर बाद गाड़ी के अंदर गोली चलने की आवाज आई। जब साथी सिपाहियों ने देखा तो विपिन खून से लथपथ पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

वहीं विपिन के साथी सिपाही व अफसर उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि विपिन की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं विपिन की मौत की खबर से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top