उत्तराखंड

भारी बारिश का अलर्ट : कल इन जिलों में रहेंगे स्कूल बंद। आदेश जारी

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल में ऑरेंज अलर्ट, नैनीताल जिले में रेड अलर्ट, जबकि रुद्रप्रयाग में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने नदियों, नालों और गदेरों में तेज जल प्रवाह के साथ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल जनपद में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि का खतरा है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

नैनीताल जिले में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वर्तमान में भी जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश जारी है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को मंगलवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशों के अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले के लिए भी भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) के तहत जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12) और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य कार्मिक अपने-अपने विद्यालय/कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top