उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKPSC Main Exam में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में करेंगे फ्री यात्रा, आदेश जारी 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, जहां उत्तराखंड में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होने वाली UKPCS की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आने जाने की सुविधा फ्री कर दी गई है। इस संबंध में परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में आईं 162 शिकायतें

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अब हर गर्भवती महिला की होगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच, 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

यह सुविधा उत्तराखंड के अंदर और बाहर यानी परीक्षार्थी के गृह स्थान से परीक्षा स्थान तक दी जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में फ्री आवाजाही कर सकेंगे. इससे अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भी परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : सीएम के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top