उत्तराखंड

86 लाख की ड्रग्स के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बरेली से जुड़े थे तार

  • 86 लाख की ड्रग्स के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बरेली से जुड़े थे तार

नीरज पाल।

देहरादून। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दोहरी सफलता हासिल की है। देहरादून और चम्पावत में रातभर चले दो अलग-अलग ऑपरेशन में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बरेली के दो अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 86 लाख रुपये कीमत की हीरोइन और चरस बरामद की है। इन गिरफ्तारियों से बरेली से उत्तराखंड में संचालित हो रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

 

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ लंबे समय से इन ड्रग्स तस्करों पर नजर बनाए हुए थी। पहली कार्रवाई देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में की गई। यहां जोगीवाला बैरियर पर एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान बरेली निवासी आसिफ कुरैशी को 278 ग्राम हीरोइन के साथ दबोचा गया। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 84 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह खेप बरेली के एक बड़े ड्रग्स डीलर से खरीदकर देहरादून के स्थानीय पेडलरों को सप्लाई करने वाला था। इस बड़ी सफलता पर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं, दूसरी बड़ी कार्रवाई कुमाऊं के चम्पावत जिले में हुई। यहां एएनटीएफ और टनकपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में टनकपुर के ककराली गेट से बरेली के ही रहने वाले दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। आरोपी ने बताया कि उसने यह चरस खेतीखान के दादू नाम के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे मैदानी इलाकों में बेचने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एसएसपी भुल्लर ने बताया कि दोनों तस्करों के तार सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के बरेली में बैठे बड़े ड्रग्स सप्लायरों से जुड़े हैं। एसटीएफ अब इन मुख्य सप्लायरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top