उत्तराखंड

उत्तराखंड की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन में लहराया परचम, जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन में लहराया परचम

रिपोर्ट/नीरज पाल। 

चमोली। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के दूरस्थ गांव वाण की धाविका भागीरथी बिष्ट ने हैदराबाद मैराथन में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है। रविवार को आयोजित इस मैराथन में 23 वर्षीय भागीरथी ने 42 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ उन्हें गोल्ड मेडल और तीन लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

भागीरथी की इस उपलब्धि पर जनपद चमोली से लेकर पूरे देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर गांव और क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

भागीरथी के कोच, हिमाचल के सिरमौर निवासी व अंतरराष्ट्रीय मैराथन एथलीट सुनील शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी भागीरथी ईरान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित मैराथनों में हिस्सा लेकर कई बार प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी भागीरथी की जिंदगी संघर्षों से भरी रही है। जब वह मात्र तीन वर्ष की थीं, तभी पिता का साया उठ गया था। संसाधनों की कमी के बीच उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ घर और खेती-बाड़ी का सारा काम संभाला। कई बार भाईयों की अनुपस्थिति में वे खुद खेतों में हल तक चला लेती थीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

आज वही ‘फ्लाइंग गर्ल’ अपनी मेहनत और लगन से दौड़ की दुनिया में नया इतिहास लिख रही हैं। इन दिनों वह पौड़ी के रासी स्टेडियम में कड़ी मेहनत कर रही हैं।

भागीरथी का सपना है कि वह एक दिन ओलंपिक में भारत के लिए मैराथन का गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम दुनिया के फलक पर रोशन करें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top