Share
Tweet
Share
Email
Comments
देहरादून/इन्फो उत्तराखंड
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2915 पहुंच गई है। जबकि अकेले देहरादून जनपद में ही 1361 कोरोना संक्रमित आएं है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 2915 कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके अलावा तीन मरीजों की मौत हुई है। हालांकि 1335 मरीज आज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 8018 हो गई है। प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर 93.70% है।
उपरोक्त बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में भीड़ भाड़ वाली जगहां पर मास्क पहनकर और 2 गज की दूरी बनाए रखे।
जिलेवार आंकड़े:-
- देहरादून -1361
- नैनीताल -424
- हरिद्वार -374
- ऊधसिंह नगर -217
- अल्मोड़ा -85
- बागेश्वर -34
- चमोली -27
- चंपावत -119
- पौड़ी गढवाल -131
- पिथौरागढ़ -70
- रूद्रप्रयाग -9
- टिहरी गढ़वाल -63
- उत्तरकाशी -1

Related Items:Uttarakhand-me-aaj-2915-corona-positive
