उत्तराखंड

बड़ी खबर : धामी कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड पुलिस को लगा बड़ा झटका, अब यह परीक्षाएं होंगी रद्द, पढ़ें,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट बैठक में सीएम धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तमाम परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है।

वहीं आयोग ने 5 ऐसी परीक्षाएं है, जिसमें 770 से ज्यादा पद है, और इसमें सबसे बड़ा झटका उत्तराखंड पुलिस को लगा है। जिसमें रैंकर्स परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे तमाम पुलिसकर्मियों के अरमान को तोड़ते हुए और इसके अलावा मुख्य आरक्षी यानी पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में होने वाली ऐसी परीक्षाएं जिनकी विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, वो परीक्षाएं अब लोक सेवा आयोग के विनिमय के तहत यह परीक्षाएं संपन्न होगी। वहीं ऐसी भर्ती जिनकी परीक्षा हुई है, लेकिन परिणाम जारी नही हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: आधुनिक खेती से सुधरे पहाड़ के हालात, रिवर्स माइग्रेशन से लौटी खुशहाली

ऐसी परीक्षा जिनकी विज्ञप्ति जारी नही हुई अब ये परीक्षा 7 हजार पदों पर लोक सेवा आयोग करायेगा। जिसके लिए आयोग जल्द ही कैलेंडर जारी करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

आयोग ने बताया कि 5 संवर्ग के तहत हुई परीक्षा अब निरस्त होगी। इसमें मुख्य रूप से पुलिस रैंकर्स, वाहन चालक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी यानी पुलिस हेड कांस्टेबल कार्यशाला अनुदेशक इसमें 770 पदो पर हुई परीक्षा अब निरस्त होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top