उत्तराखंड

मुख्य सचिव से मिले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार, विभिन्न जनहित मुद्दों पर रखी मांगें

Advertisements

मुख्य सचिव से मिले उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा अध्यक्ष बॉबी पंवार, विभिन्न जनहित मुद्दों पर रखी मांगें

देहरादून।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आउटसोर्स और संविदा नियुक्तियों पर रोक लगाने के फैसले के लिए आभार जताया। पंवार ने कहा कि यह कदम राज्य के बेरोजगार युवाओं के हित में है और इससे पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

बैठक के दौरान बॉबी पंवार ने हाल ही में बढ़ाई गई विद्युत दरों को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इसमें तत्काल कटौती करने की मांग की। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत घटिया गुणवत्ता के कार्यों के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलापूर्ति समस्याओं पर चिंता जताते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग रखी।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज पहुंचे असम राइफल्स के महानिदेशक, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

पंवार ने उर्जा निगमों में वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार सेवा विस्तार दिए जाने की परंपरा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने विभागों में नई नियुक्तियों को प्राथमिकता देने और युवा अधिकारियों को अवसर देने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास व पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी : धामी

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top