उत्तराखंड

दु:खद : मैक्स (Max) खाई में गिरने से तीन (3) लोगोें की मौत। जबकि 4 लोग घायल

चम्पावत/इन्फो उत्तराखंड

चम्पावत टनकरपुर हाईवे से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां अमोंड़ी के पास सोमवार को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत से खटोली के लिए जा रहा सवारी मैक्स संख्या यूके 03 टीए, 3713 अमोंड़ी से एक किलो मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन में सवार 7 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

 

 

 

चल्थी चैकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर अपने वाहन से टनकपुर अस्पताल उपचार के लिए भिजवा दिया। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्ट के लिए टनकपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

 

 

मृतकों की पहचान

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल – 1. केशवी देवी (60) पत्नी आन सिंह, निवासी खटोली मल्ली,

2. दीपा देवी (25) पत्नी सूरज कुमार, निवासी लड़ाबोरा और

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

3. हीरा राम (28) पुत्र प्रेम राम, निवासी तल्ली खटौली की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

 

घायलों की पहचान

जबकि कैलाश राम (28) पुत्र किशन राम, निवासी पचनई, सूरज कुमार (23) पुत्र दुर्गाराम निवासी वैला तथा ऋषभ कुमार (4) पुत्र सूरज कुमार निवासी लडा़बोरा के रुप मे पहचान हुई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top