- केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्गों में विभिन्न जगहों पर फंसे यात्रियों व स्थानीय लोगों को निकाले जाने हेतु रेस्क्यू अभियान निरन्तर जारी….
- आज एक बार फिर से हैलीकॉप्टर व मैनुअल रेस्क्यू फिर से हुआ शुरू
रूद्रप्रयाग।
उत्तराखंड की डीएसपी हर्षवर्द्धनी सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह केदारनाथ धाम यात्रा के रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी दे रही हैं।
उन्होंने वीडियो में बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के पैदल मार्गों पर अलग-अलग जगहों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू करने का अभियान निरन्तर जारी है। एक बार फिर से हैलीकॉप्टर व मैनुअल रेस्क्यू फिर से शुरू किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि फंसे हुए सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी का अपने परिजनों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है, तो वे रुद्रप्रयाग पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 7579257572 व 01364-233387 पर उनका विवरण नोट कराएं।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग खुद मौके पर मौजूद हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। सभी पड़ावों पर प्रशासन द्वारा भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और उत्तराखंड पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। केदारनाथ धाम यात्रा में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
नोट :- यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, और लोग इस महिला डीएसपी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें