स्वास्थ्य

फर्ज : श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरती उत्तराखंड पुलिस के ये जवान

चार धाम यात्रा 2022 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उफान पर है। चारों धामों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस अपनी ड्यूटी और फर्ज पूरी तरह से निभा रहे हैं। इसी कड़ी में, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पुलिस वालों की कहानियां लेकर आये हैं, जिन्होंने अपने फ़र्ज़ से उठकर काम किया और इंसानियत की मिसाल पेश की।

 

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जो भी चारों धाम में आये वहां से कोई निराश न जाए, इसी धेय पर उत्तराखण्ड पुलिस लगातार कार्य कर रही है, चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की पुलिस हर तरह से सम्भव मदद कर रही है। ताकि अपनी यात्रा के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।

 

ऐसा ही मामला आज यमुनोत्री धाम का है, जहां उत्तरप्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु का बैग जानकीचट्टी में कहीं गुम हो जाता है। जिसमें उनके करीब 41000 रु० और सोने के जेवरात रहते है, जिससे वह महिला परेशान होकर जब पुलिस के पास आती है, तो वहां नियुक्त उत्तराखण्ड पुलिस के जवान उ0नि0 भगतदास, कानि0 सब्बल सिंह एवं कानि0 संजय उन्हें सांत्वना देते हुए उनकी मदद के लिए आगे बढ़ते है।

 

वहीं खोजबीन एवं पूछताछ करने पर काफी देर बाद जब पुलिस को उनका बैग रुपये और जेवरात के साथ मिलता है। तो वह उन्हें सूचित कर बैग में 41000 रु0 की नगदी व जेवरात के साथ सुरक्षित उनके सुपुर्द करते है। जिसके बाद महिला का अपना खोया हुआ बैग वापस मिलने पर उनके चेहरे की मुस्कान वापस आ जाती है। और वह तह दिल से पुलिस जवानों का आभार प्रकट कर उत्तराखंड पुलिस की सराहना करती हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top