उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय कुलपति के विरुद्ध जांच के आदेश, ये थे आरोप

इंफो उत्तराखंड/देहरादून 

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय (Ayurvedic University) हर्रावाला देहरादून के कुलपति डॉ० सुनील कुमार जोशी, के विरुद्ध विभिन्न मात्रा में अनियमितताओं व भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतों की जाँच कराये जाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किया है।

सचिव डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय के आदेश द्वारा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल (Uttarakhand High Court Nainital) में दायर रिट याचिका संख्या – 567 / 2021 डॉ0 विनोद कुमार चौहान बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में वादी द्वारा डॉ सुनील कुमार जोशी (Dr. Sunil Kumar Joshi) की कुलपति पद हेतु निर्धारित अर्हता व योग्यता को पूर्ण न किये जाने सम्बन्धी लगाये गये आरोपों, प्रोफेसर के पद पर निर्धारित अर्हता पूर्ण न होने के उपरान्त भी पदोन्नति प्राप्त करते हुए तथ्यों को दबाये जाने,

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी कार्यशाला

कुलपति के पद पर नियुक्ति हेतु प्रस्तुत आत्मवृत्त (Bio Data) में तदर्थ सेवाओं को छुपाये जाने तथा डॉ० जोशी (Dr Sunil Kumar Joshi) के विरूद्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अनियमितताओं व भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायतों की जाँच कराये जाने हेतु, उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (Uttarakhand Ayurvedic University) अधिनियम- 2009 ( समय-समय पर यथा संशोधित) की धारा – 11 (11) में किये गये प्राविधानानुसार जस्टिस के०डी० शाही को जाँच अधिकारी नामित किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 37 सिलेंडर जब्त

जाँच अधिकारी जस्टिस के०डी० शाही से अनुरोध किया जाता है कि जॉच रिपोर्ट सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top