उत्तराखंड

क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)

  • क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा

देहरादून। ग्राफिक एरा के अधिकांश कोर्स चकराता रोड पर शिफ्ट किये जायेंगे। ग्राफिक एरा के शीर्ष प्रबंधन ने क्लेमेंट टाउन में भीड़ और अतिक्रमण बढ़ने के मद्देनजर यह निर्णय किया है। अक्टूबर में यह प्रक्रिया शुरु कर दी जायेगी।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने बताया कि अब ग्राफिक एरा के क्लेमेंट टाउन स्थित परिसर को आवासीय परिसर के रूप में संचालित करने की योजना बनाई गई है। इस परिसर में केवल हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को रखा जायेगा। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को मेडिकल कॉलेज के पास शिफ्ट कर दिया जायेगा। विश्वविद्यालय से बाहर रहने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए वहां कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकाल, विभिन्न हॉस्टल आदि बनाने और अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की पूछताछ के बाद शहीदों को नमन करने पहुंचे हरीश रावत

डॉ घनशाला ने बताया कि कक्षाएं शिफ्ट करने का पहला चरण अक्टूबर में शुरु हो जायेगा। दो वर्षों में क्लेमेंट टाउन से शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। सबसे पहले नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामैडिकल आदि से जुड़े कोर्सों को मेडिकल कालेज के पास शिफ्ट किया जायेगा। अतिक्रमणों के कारण मार्ग संकरा होने और आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां काफी बढ़ जाने के कारण क्लेमेंट टाउन में संस्थान चलाना अब आसान नहीं रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

गौरतलब है कि अतिक्रमण और व्यवसायिक गतिविधियों से सेना व वायु सेना के वाहनों, पर्यटन स्थल और विश्वविद्यालय आने-जाने वालों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। सेना के उच्च अधिकारी इस संबंध में कई बार उच्च स्तर पर अनुरोध भी कर चुके हैं। इस पर जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण, नगर निगम आदि की कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईए और पीएफआरडीए ने आयोजित किया जागरूकता सत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top