उत्तराखंड

खड़गे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब : डॉ. प्रतिमा

  • राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के अपमान से भाजपा का दलित विरोधी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है: डॉ. प्रतिमा सिंह

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की हल्द्वानी में रामलीला मैदान में हुई रैली के उपरान्त जिस प्रकार भाजपा नेताओं और उसके अनुयावी संगठनों द्वारा तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया गया उससे भाजपा का दलित विरोधी चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

कांग्रेस पार्टी भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों की इस प्रकार की मानसिकता की कठोर शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर सबका साथ सबका विकास और दलितों के सम्मान तथा सामाजिक न्याय की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उसके शासन और नीतियों में दलित समाज के प्रति जो नफरत देखी जा रही है वह किसी से छुपी नहीं है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की बात करने वाली भाजपा की नीतियों में दलित, शोषित और गरीब वर्ग के लिए नफरत दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा का दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय और उत्पीड़न का विषय भारत की एकता और अखंडता तथा सामाजिक सौहार्द के लिए बेहद चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की पूछताछ के बाद शहीदों को नमन करने पहुंचे हरीश रावत

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें दलितों, गरीबों और वंचित वर्गों को केवल चुनाव के समय याद करती हैं। सत्ता में आने के बाद न केवल उनके अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी की जाती है बल्कि उन्हें अपमानित करने का कोई भी अवसर नहीं छोडती। सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़े मुद्दों पर दलित समाज को ठोस राहत देने के बजाय केवल राजनीतिक बयानबाजी की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईए और पीएफआरडीए ने आयोजित किया जागरूकता सत्र

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। कांग्रेस भाजपा की दलित विरोधी नीतियों और भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top