उत्तराखंड

अच्छी खबर : सोशल मीडिया पर मदद की लगाई गुहार तो इस निजी अस्पताल ने बढ़ाए मदद को हाथ, पैसे को नहीं इंसानियत को दिया अपना महत्व, पढ़ें,,,

पौड़ी/ इंफो उत्तराखंड 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में 4 तारीख की शाम को एक युवक मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गया, इस दुर्घटना में पंकज कंडारी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट के कारण पंकज कंडारी बेहोश हो गया। जनपद पौड़ी गढ़वाल के अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

जिसके पश्चात परिजनों के द्वारा पंकज कंडारी को ऋषिकेश स्थित एम्स में ले जाया गया लेकिन कई मशक्कत के बावजूद भी ऋषिकेश एम्स में वेंटिलेटर बेड उपलब्ध ना होने के कारण परिजन निराश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

ऋषिकेश एम्स और जौलीग्रांट अस्पताल में मरीज के लिए वेंटिलेटर बेड उपलब्ध नहीं हो पाया हताश हो चुके परिजन और पंकज कंडारी के मित्र अब प्राइवेट अस्पताल मैं इलाज के लिए सोचने लगे लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाए।

पंकज कंडारी के मित्रों के द्वारा फिर सोशल मीडिया पर मदद मांगी तो चंद मिनट में ही सोशल मीडिया पर मदद की यह खबर आग की तरह फैल गई।

रात्रि के समय ऋषिकेश में स्थित पैनेसिया अस्पताल के संचालक रणवीर सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट पढ़ने के बाद तुरंत परिजनों से संपर्क किया गया। सौभाग्य से उस वक्त परिजन घायल पंकज कंडारी के साथ ऋषिकेश में ही मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

जिसके पश्चात पेनेशिया अस्पताल संचालक रणवीर सिंह चौहान द्वारा तुरंत उन्हें अपने ऋषिकेश स्थित अस्पताल में उपचार के लिए आने को कहा जिसके पश्चात डॉक्टरों ने सही समय पर पंकज कंडारी को उपचार देकर फिलहाल खतरे से बाहर कर दिया है।

मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल पंकज कंडारी को हेड इंजरी हुई थी और तब से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी लगातार वेंटिलेटर पर मरीज को रखना पड़ रहा था। न्यूरो सर्जन के द्वारा समय पर उपचार मिलने पर घायल पंकज कंडारी की हालत में सुधार आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

हमसे बात करने पर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि पंकज कंडारी की हालत अब बेहतर है और वह खतरे से बाहर है पंकज कंडारी बहुत जल्दी रिकवर कर रहा है।

उधर पंकज कंडारी के मित्रों के द्वारा सोशल मीडिया पर ऑनलाइन पेमेंट लिंक गूगल पे के माध्यम से चंदा भी इकट्ठा किया जाने लग गया। अस्पताल के संचालक रणवीर सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि अस्पताल मैनेजमेंट तन मन धन से पंकज कंडारी के साथ है। यही इंसानियत है वही उसके बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल और अस्पताल मैनेजमेंट की जमकर सराहना हो रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top