देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भर्ती घोटाले के बाद एक और खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा 74 कर्मचारी व अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद आज विभाग द्वारा इन तबादलों की सूची को निरस्त कर दिया गया है।
वहीं प्रेमचंद अग्रवाल के विभाग द्वारा राज्य के अलग-अलग नगर पालिका में तैनात कर्मचारी व अधिकारियो के ट्राॅसफर सूची जारी की गई थी, जिसके बाद इस सूची को निरस्त कर दिया गया है।
बता दें कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल कई अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण की तकनकी सीखने के लिए जर्मनी गए है, और उनके जाने के बाद जो तबादला सूची उनके द्वारा जारी की गई थी। उसे विभाग द्वारा आज निरस्त कर दिया गया है।
हालांकि अभी इस लिस्ट को निरस्त करने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन अब यह माामला सुर्खियों में बना हुआ है।
उत्तराखंड और जर्मनी के बीच ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारियों को साझा करने के लिए शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agrawal) विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ जर्मनी दौरे पर रवाना हुए।
बता दें कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल विभागीय अधिकारियों के साथ अध्ययन यात्रा (स्टडी टूर) पर रवाना हुए है। यह स्टडी टूर के जरिए जर्मनी में अपशिष्ट प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन किया जाएगा।
इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड व गंगा नदी और जर्मनी के अपशिष्ट प्रबंधन पर अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। जिसके प्रत्याशित परिणाम निकल कर आएंगे। इस अध्ययन दल पर होने वाले समस्त व्यय को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने वाली कंपनी जीआईजेड द्वारा वहन किया जाएगा।
इस मौके पर मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agrawal) के साथ अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल भी जर्मनी के लिए रवाना हुए।
देखें सूची :-
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें