-
सर्किल रेट बढ़ने से विकास के साथ किसानों को भी मिलेगा इसका उचित लाभ : उनियाल
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में जमीनों के सर्किल रेट में संशोधन जनहित में किया गया है। इससे किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा मिलेगा।
सर्किल रेट बढ़ाने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर सुबोध उनियाल ने बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सर्किल रेट संशोधन से पूर्व सभी पहलुओं पर गंभीरता से मंथन किया गया।
2020-2021 में कोविड के चलते सर्किल दरों को पुनरीक्षित नहीं किया गया था। विकासात्मक गतिविधियां बढ़ने व संपत्तियों के क्रय-विक्रय में वृद्धि के बाद ही दरें बढ़ाई गईं।
सुबोध बोले-दरें पुनरीक्षित करने में अनौपचारिक बाजारी सर्वे जैसे कि तहसीलदार, नगर आयुक्त, ईओ आदि की रिपोर्ट, रियल स्टेट पोर्टल पर जारी दरें, ज्यादा मूल्य पर पंजीकृत विलेखों के औसत के बेस पर प्राप्त दर आदि मानकों को आधार बनाकर किया गया।
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें