उत्तराखंड

International Yoga Day : ‘योग’ को पारिवारिक हिस्सा बना सकती हैं महिलायें

  • योग’ को पारिवारिक हिस्सा बना सकती हैं महिलायें
    – देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में योग शिविर का आयोजन

देहरादून

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ‘स्वयं और समाज हेतु योग’ विषय के अंतर्गत ‘महिला सशक्तिकरण में योग के महत्व’ पर बल देते हुए योग के प्रचार प्रसार का आह्वान किया गया।

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में देवभूमि मेडिकल कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेद एंड हॉस्पिटल और एनएसएस विंग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ‘महिला सशक्तिकरण हेतु योग’ विषय पर विशेष बल दिया गया और महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग शिक्षा का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन और विभिन्न स्कूलों से सम्बद्ध महिला शिक्षकों ने योगासन किया। ओमकार से शिविर का प्रारम्भ हुआ, जिसके पश्चात ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटी चक्रासन, सूर्य नमस्कार, वीरभद्रासन, शवासन सहित प्राणायाम के अंतर्गत नाड़ी शोधन, कपाल भाति, भ्रामरी, भस्त्रिका, सिताली और सित्कारी अभ्यास किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

अंत में शांति मन्त्र के बाद योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रतिज्ञा ली गयी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि माहिला सशक्तिकरण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। घर के अंदर और बाहर महिलाओं को कई ज़िम्मेदारियां एकसाथ निभानी पड़ती हैं और इन ज़िम्मेदारियों को ऊर्जावान ढंग से निभाने के लिए योग एक बेहतरीन माध्यम है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : सीएम के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

महिलायें चाहें तो पूरा परिवार योग क्रियाओं को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकता है, जिसकी हमें प्रतिज्ञा लेनी होगी। तब जाकर हम बेहतर समाज की परिकल्पना कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ मेघा बहुगुणा, डॉ मोनिका नेगी, रेखा ठाकुर, मानवी चोपड़ा, मिनाक्षी राजपूत, नीलम पैन्यूली सहित विश्वविद्यालय के मुख्य सलाहकार डॉ एके जायसवाल, डीन छात्र कल्याण दिग्विजय सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र कुमार और गुंजन भटनागर आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top