उत्तराखंड

हादसा (accident) : HNB गढ़वाल के केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त। बाल-बाल बचे कुलसचिव व उनकी पत्नी

देवप्रयाग/इन्फो उत्तराखंड

देवप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल के केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुल सचिव डाॅ. अजय कुमार खंडूड़ी की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई ‌‌‌।

मिली जानकारी के अनुसार कुल सचिव डाॅ अजय कुमार खंडूड़ी श्रीनगर से देहरादून जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में तीन धारा के समीप शिव मंदिर से थोड़ा आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन धारा के पास एक एम्बुलेंस गलत दिशा में आ रही थी, और उसी को बचाने के चक्कर में कुल सचिव की कार अनियंत्रित होकर बीच रास्ते में पलट गई। जिसके बाद आस-पास खड़े सिक्ख यात्रियों की सहायता से वाहन को सीधा किया गया और उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हालांकि इस हादसे में कुल सचिव को हल्की चोटे आएं है। जानकारी यह भी मिली है, कि हादसे के वक्त कार मे कुल सचिव व उनकी पत्नि भी मौजूद थी। जिसके बाद यह दोनों देहरादून के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर सूचना विभाग में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top