ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड
ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे NH-58 देवप्रयाग के पास बछेलीखाल में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहाड़ी से जा टकराई। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर शाम nh-58 देवप्रयाग के समीप बछेलीखाल में हुआ। जहां एक बस का ब्रेक फेल होने से सड़क पर ही पलट गई। जिसमें ड्राइवर की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। और पहाड़ी पर जा टकराई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुलिस के मुताबिक एक बस में महाराष्ट्र के लोग थे, जो कि बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी NH-58 देवप्रयाग के समीप बछेलीखाल में बस का ब्रेक फेल हो गया। और बस खाई में जाने से बच गई, और सड़क किनारे पहाड़ी पर जा टकराई। जिसमें बस सवार 28 लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के समय बस में 6 लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें