उत्तराखंड

हादसा : यहां यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी। कईं लोग घायल

Advertisements

ऋषिकेश/इंफो उत्तराखंड

ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे NH-58 देवप्रयाग के पास बछेलीखाल  में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहाड़ी से जा टकराई। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर शाम nh-58 देवप्रयाग के समीप बछेलीखाल में हुआ। जहां एक बस का ब्रेक फेल होने से सड़क पर ही पलट गई। जिसमें ड्राइवर की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। और पहाड़ी पर जा टकराई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

 

पुलिस के मुताबिक एक बस में महाराष्ट्र के लोग थे, जो कि बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी NH-58 देवप्रयाग के समीप बछेलीखाल में बस का ब्रेक फेल हो गया। और बस खाई में जाने से बच गई, और सड़क किनारे पहाड़ी पर जा टकराई। जिसमें बस सवार 28 लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे के समय बस में 6 लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस ने 108 की मदद से  राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top