इंफो उत्तराखंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। वहीं कैबिनेट बैठक लोकभवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा :-
कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और आगामी कार्य योजना को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।
इस बैठक में कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।
लोकभवन में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद इस बार मंत्रिमंडल की बैठक नहीं होगी।
आज की कैबिनेट मीटिंग में श्रम कानूनों के सुधार से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश व्यवसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य एवं कार्य शर्त नियमावली 2022 का प्रस्ताव, कारखानों में रात में काम करने वाली महिलाओं से जुड़े प्रावधान पर भी चर्चा होगी।
उत्तर प्रदेश दुकान वाणिज्य प्रतिष्ठान नियमावली 2022 का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है।
मंत्री परिषद में ऐसे कई अन्य प्रस्ताव भी लाएं जाएंगे, जिन्हें मंजूरी दी जा सकती है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें