उत्तराखंड

बड़ी खबर : युवा चेहरों ने बढ़ाई दिग्गजों की परेशानी : धीरज लडवाल

चम्पावत/इन्फो उत्तराखंड

चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में निर्दलीय युवा चेहरे धीरज लडवाल के मैदान में उतरते ही अब दिग्गज नेताओं में परेशानी होने के संकेत नजर आने लगे हैं । सूत्रों की मानें तो इस बार के चुनाव में इस युवा चेहरे ने दिग्गजों की नींद उड़ाई है।

चुनावी मैदान में इस युवा चेहरे के ताल ठोकते ही अब विधानसभा के समीकरण गड़बड़ा चुके हैं । हॉट सीट कही जाने वाली लोहाघाट विधानसभा में अभी तक भाजपा , कांग्रेस, आप औऱ निर्दलीय प्रत्याशी धीरज लडवाल अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट : डाॅ. रावत

अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिया भी नामांकन कर सकते हैं। बताते चलें कि सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड से निर्दलीय 27 वर्षीय युवा प्रत्याशी धीरज लडवाल के बीते छह माह से चल रहे जनसम्पर्क अभियान से उनकी लोकप्रियता जगजाहिर होते ही अब सियासी समंदर में गोता लगाने वाले बड़े तैराकों को अपने – अपने समीकरण बदलते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

जिसके बाद अब विधानसभा की सबसे अधिक मतदाताओं वाले विकासखंड पाटी से कांग्रेस प्रत्याशी , आम आदमी प्रत्याशी औऱ धीरज लडवाल चुनावी मैदान में हैं। लेकिन कयास ये भी लगाये जा रहे हैं कि इसी विकासखंड के हिमेश कलखुडिया भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

हॉट सीट कही जाने वाली जिले की इस विधानसभा को इस बार निर्दलीय प्रत्याशी धीरज लडवाल ने जनता के लिए काफ़ी रोमांचक औऱ सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक दिग्गजों के लिए मुसीबत जरूर बना दिया है । अगर बात करें धीरज लड़वाल की तो वो जोर – शोर से जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुए हैं औऱ अपनी जीत सुनिश्चित बता रहे हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top