- रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
देहरादून। बढ़ती महंगाई और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कैंट विधानसभा के प्रेम नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री ने किया।
रितेश छेत्री ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता और गृहस्थी चलाने वाले परिवारों पर भारी बोझ पड़ रहा है।
इस दौरान व्यापार मंडल नेता राजेश शर्मा और राजीव पुंज ने भी महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर छोटे व्यापारियों और बाजार पर पड़ रहा है।
यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो संगठन व्यापक जनआंदोलन करेगा।
