उत्तराखंड

दुःखद : ऋषिकेश सड़क हादसे में यूट्यूबर की दर्दनाक मौत। एक घायल

ऋषिकेश रामा पैलेस के निकट सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत।

ऋषिकेश के रामा पैलेस के समीप हुए सड़क हादसे में कैनाल रोड श्यामपुर निवासी यूट्यूबर यश प्रजापति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी ऋषि कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब यश प्रजापति अपनी बाइक पर ऋषि कुशवाहा के साथ इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते बाइक एक कार से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और यश प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऋषि कुशवाहा को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एम्स रेफर किया गया। फिलहाल एम्स में ऋषि की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी मामले में ₹2,500 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यश प्रजापति एक यूट्यूबर थे, जो बाइक राइडिंग के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा किसान सम्मान निधि का लाभ : मुख्यमंत्री
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top