उत्तराखंड

बैंकॉक में वान्या शर्मा ने जीते दो स्वर्ण, बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

  • बैंकॉक में वान्या शर्मा ने जीते दो स्वर्ण, बनीं ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

बैंकॉक। भारत की युवा योगासन खिलाड़ी वान्या शर्मा ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित 4वीं यूवाईएसएफ एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। उप-कनिष्ठ वर्ग में दो स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ ही वान्या को प्रतियोगिता के प्रतिष्ठित चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब से भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

प्रतियोगिता में सात देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं वान्या ने पारंपरिक योगासन स्पर्धा में बेहतरीन संतुलन, लचीलापन और शारीरिक नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद वान्या को ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब दिया गया। उनकी इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल करने पर परिवार, प्रशिक्षकों और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

बैंकॉक में वान्या के प्रदर्शन ने भारतीय योगासन की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top