उत्तराखंड

बड़ी खबर : STF के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश। यूपी से किया गिरफ्तार

Advertisements

खटीमा/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के कई जिलों में अपराध की मजबूत जड़े फैलाने वाले आरोपी को एसटीएफ ने यूपी से गिरफ्तार किया है।

वहीं ताजा मामला उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से है, जहां एसटीएफ ने कोतवाली के आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत इनामी बदमाश करन भारती को यूपी से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक एमपी के अनुसार भीमताल के पहाड़ों में छिपकर रहे खटीमा कोतवाली के पॉक्सो एक्ट में नामजद करन भारती पुत्र सियाराम जिस पर दस हजार का इनाम घोषित है। उसे आज गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

पकड़ा गया आरोपी यूपी के जिला पीलीभीत कोतवाली बीसलपुर के ग्राम अलवाडा का रहना वाला है। आरोपी दो साल से खटीमा पुलिस को चकमा दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

एसएसपी उधमसिंह नगर ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पकड़े गए दस हजार के इनामी बदमाश करन भारती को पुलिस ने न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top